देहरादून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सुशासन, जनकल्याण और राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में चल रही विकास योजनाओं, निवेश को बढ़ावा देने के प्रयासों, पर्यटन गतिविधियों और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास को नई दिशा देने में सहायक होता है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विकास और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाकर विकास की नई संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सकता है।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
