बड़कोट। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी देवाशीष जगूड़ी ने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन राज्य कर अधिकारी (स्टेट टैक्स ऑफिसर) पद के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देवाशीष की शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, धुनगिरी (पुरोला) से हुई। इसके बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। वर्ष 2025 में उनका चयन वन दरोगा पद पर भी हुआ था…लेकिन उन्होंने अपने बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी रखी। लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में राज्य कर अधिकारी का पद हासिल कर लिया।
देवाशीष के पिता परशुराम जगूड़ी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं…जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। देवाशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए लगातार मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन और आत्मअनुशासन को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।
देवाशीष का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। लोगों का मानना है कि देवाशीष की उपलब्धि से कई युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
