उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी बनीं डीएसपी, पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी ने राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रकृति का चयन राज्य पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए हुआ है। उन्होंने परीक्षा में 19वीं रैंक प्राप्त की है।

खास बात यह है कि प्रकृति ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

प्रकृति ने अपनी स्कूली शिक्षा उत्तरकाशी के बड़ेथी क्षेत्र स्थित विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

परीक्षा की तैयारी के लिए प्रकृति ने देहरादून में करीब दो वर्षों तक कोचिंग ली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर भी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा भी दी थी…लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए

हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। इसी का परिणाम रहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएसपी पद हासिल कर लिया।

अपनी सफलता पर प्रकृति ने कहा कि नियमित पढ़ाई, सही योजना और नोट्स बनाकर तैयारी करना सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन

प्रकृति की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें