- शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, कराया गर्भपात,
- आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू।
देहरादून – प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने पहले शादी का झांसा दिया फिर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा. इसी बीच कई बार छात्रा के साथ संबंध बनाए, लेकिन शादी के दिन गायब हो गया. अब छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा को शादी का झांसा देकर छात्र ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर छात्र ने जबरन उसका गर्भपात कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमनगर थाना पुलिस के अनुसार छात्रा ने तहरीर दी कि उसने 2021 में प्रेमनगर स्थित एक कॉलेज में एमएससी में प्रवेश लिया था। इस दौरान उसकी पहचान अंकुल ओझा पुत्र जगदीश ओझा निवासी मंदावली, विनोद नगर इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन नई दिल्ली के साथ हुई। कुछ समय दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। पीड़िता ने बताया कि अंकुल ने कहा कि जब दोनों ने शादी करनी ही है तो क्यों न लिव-इन रिलेशनशिप में रहें। फिर दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान अंकुल ने मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वो गर्भवती हुई तो जबरन दवाई खिलाकर उसका गर्भपात कराया। बाद में विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। कुछ समय पूर्व छात्र ने उसे भरोसा दिया कि दोनों 18 जून 2024 को शादी करेंगे। शादी कि तिथि भी तय कर दी, लेकिन शादी वाले दिन आरोपी गायब हो गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
