- उत्तराखंड सनसनीखेज……….युवक की गोली मारकर हत्या, यहां मिला शव
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रुड़की के समीप भगवानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। युवक मंगलवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडली गांव निवासी विवेक कुमार(21) मंगलवार शाम को घर से निकला था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहते हुए घर से गया था, लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। जिसके चलते परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में इधर-उधर निकले, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
बुधवार दोपहर बाद किसी ने भगवानपुर थाना पुलिस को सिरचंदी गांव की ईदगाह के पास पुलिया के नीचे युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कराई गई तो वह विवेक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के गले पर गोली लगने का निशान मिला है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।
विवेक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विवेक से बड़ी एक बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। विवेक पढ़ाई छोड़ चुका था। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा था। युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। घटना में आसपास के युवक शामिल हो सकते हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
