Almora News: पहाड़ की प्रतिभाएं लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी शुभम मेहरा ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत मेडल जीत कर टीम इंडिया और अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
बता दे कि शुभम मेहरा इससे पहले दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी और एक बार मिस्टर यूपी रहे चुके हैं। उन्होंने नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल भी जीता है। एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने सफलता हासिल की है। आपको बता दे कि शुभम मूल रुप से बागेश्वर जिले के कौसानी स्टेट के निवासी हैं, वर्तमान में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में निवास करते है। शुभम के पिता डॉ महेन्द्र सिंह मेहरा हरीदत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं जबकि माता राजकीय उच्च प्राथमिक गिरचोला धौलादेवी ब्लॉक में सहायक अध्यापिका हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 

