Dehradun – आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे।
अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।

कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया
जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार था। इससे पहले 10 जनवरी 2023 को शासन ने जैन को तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद किया था। इसके बावजूद जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए। अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
