रुद्रपुर में जूता कारोबारी को संदिग्ध हालात में गोली, हालत नाजुक
उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइन स्थित एक जूता दुकान के अंदर 25 वर्षीय कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें एम्स रेफर किया गया है। मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।रुद्रपुर के सिविल लाइन इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब “शू विला” नाम की जूता दुकान के अंदर युवा कारोबारी ध्रुव चावला घायल अवस्था में मिले। आदर्श कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला, स्वर्गीय अनिल चावला के पुत्र थे और अपने पार्टनर हरजिंदर के साथ दुकान का संचालन करते थे।जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे ध्रुव ने अपनी मां से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन जब वह रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद उनकी मां ने उनके पार्टनर हरजिंदर को दुकान पर जाकर देखने के लिए कहा।जब हरजिंदर दुकान पहुंचे तो अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। ध्रुव दुकान के भीतर खून से लथपथ बेसुध अवस्था में पड़े थे और उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और घायल ध्रुव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया।फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।सीओ सिटी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस आत्महत्या, हादसा या किसी आपराधिक साजिश सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के दुकानदारों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

