कोटद्वार। तेज रफ्तार कार ने रविवार सुबह दो मासूम चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाई सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
हादसा रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे दुगड्डा क्षेत्र में घमंडपुर के पास हुआ। दुगड्डा निवासी लक्ष्य (12) और उसका चचेरा भाई वंश (10) मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जिगर गार्डन वेडिंग प्वाइंट के पास निंबूचौड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एक बारातघर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
पुलिस ने दोनों बच्चों को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लक्ष्य को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि वंश के पिता संदीप कुमार व्यापारी हैं। वंश उनकी इकलौती संतान था और कक्षा तीन का छात्र था, जबकि लक्ष्य कक्षा पांच में पढ़ता है।
बच्चों के दादा मनोहर चौहान की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक बेलाडाट (पदमपुर) निवासी अभिषेक रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी सीज कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
