9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की ओर से आगामी 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, काशीपुर, रुड़की, ऋषिकेश और बागेश्वर समेत विभिन्न जिलों के व्यापारी इसमें भाग लेंगे। महिला व्यापारी प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी।
सम्मेलन की शुरुआत सुबह 9 बजे नगर निगम हल्द्वानी के पास से व्यापारी रैली के साथ होगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज सभागार में व्यापारियों का पंजीकरण और सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन के प्रथम सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी तथा एजेंडे के अनुरूप प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया जाएगा और चयनित व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से तैयार स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। सम्मेलन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान की अपेक्षा की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश 
