लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम


लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया, जबकि स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
Ad


हल्दूचौड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। वहीं लालकुआं में आयोजित चिकित्सा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और चिकित्सकों ने आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला


इसी क्रम में प्राथमिक पाठशाला पश्चिमी राजीव नगर में भी विधायक डॉ. मोहन बिष्ट का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की ओर से स्कूली छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह भी पढ़ें 👉  अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश


आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर किए गए सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें