खटीमा: खटीमा में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गोसी कुआं भुड़ाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में सीएम धामी ने बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसा। इसके साथ ही पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट और 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट दी गई।

मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने वाली 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 2 आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधरोपण किया और बच्चों के साथ कुछ समय बिताया।
सीएम धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण देने तक सीमित नहीं हैं। यहां बच्चों के शुरुआती विकास, संस्कार और प्रारंभिक शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का शुरुआती समय उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए महालक्ष्मी किट, पोषण संबंधी योजनाएं, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, दूरस्थ क्षेत्रों में बर्थ वेटिंग होम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनके अपने बच्चों ने भी नगला तराई के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई की है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उनकी सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेते हुए ‘आंगन मिलन’ के जरिए सेवा, स्नेह और संवाद को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। इसके लिए सरकार, विभागों और समाज को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार 
