अल्मोड़ा में ततैयों का आतंक, दंपती पर हमला; पति ने तोड़ा दम
स्याल्दे (अल्मोड़ा), संवाददाता। ब्लॉक के गांव गोलना में रविवार को मवेशियों के लिए घास काटने गए दंपती पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गोलना निवासी 65 वर्षीय खीम सिंह पुत्र सुधान सिंह अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में घास काट रहे थे। तभी अचानक ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया।
चिकित्सकों ने बताया कि खीम सिंह के सिर पर ततैयों ने कई जगह डंक मारे थे, जिसके चलते उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी विमला देवी की आंख, हाथ और गाल पर भी ततैयों ने डंक मारे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
