हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता के श्राद्ध संस्कार को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया।
राजेश शुक्ला ने कहा कि श्राद्ध सनातन परंपरा में दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और तर्पण का पवित्र संस्कार है। उनके मुताबिक राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन दिवंगत माता-पिता और परिवार की धार्मिक आस्था को राजनीतिक विवाद में लाना उचित नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर पूर्व में की गई टिप्पणियों के बाद अब मुख्यमंत्री धामी के पिता के श्राद्ध को लेकर टिप्पणी किया जाना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल खड़े करता है।
राजेश शुक्ला ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की गिरफ्तारी के मामले को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में मोहम्मद दीपक के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मोहम्मद दीपक से सार्वजनिक रूप से मुलाकात और नजदीकी दिखाए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या राजनीतिक नजदीकी के आधार पर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में अलग मापदंड अपनाया जाता है।
राजेश शुक्ला ने यह भी सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस के नेता मोहम्मद दीपक से मिलने कोटद्वार तक पहुंच सकते हैं, तो कथित मारपीट और धमकी के मामले में संबंधित व्यापारी से मिलने कोई कांग्रेस नेता क्यों नहीं पहुंचा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस से ‘गुंडा’ और ‘गुंडागर्दी’ की परिभाषा स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस के एक नेता की ओर से तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी जिक्र किया।
उन्होंने NSA अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों और मोहम्मद दीपक को सार्वजनिक मंच पर स्थान दिए जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए।
राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा की राजनीति ‘सेवा, सुशासन और संस्कार’ के मूल भाव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत कटुता में बदलने के बजाय भाजपा जनता के विकास, युवाओं के अवसर, मातृशक्ति के सशक्तीकरण और उत्तराखंड के हितों को प्राथमिकता देती है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक संघर्ष मुद्दों पर होना चाहिए, व्यक्तिगत हमलों पर नहीं और विचारों पर होना चाहिए, आस्थाओं पर नहीं। उनके मुताबिक लोकतांत्रिक बहस तथ्यों और मर्यादा के साथ होनी चाहिए।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, जिला सह मीडिया प्रभारी मनीष पाल और जिला आईटी संयोजक निश्चल जोशी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
