चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनबसा में क्षेत्र के विकास और लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास के साथ स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेणी-1 ख के पट्टे और तराई-भाभर स्टेट के पट्टे वाली जमीन के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इससे इन जमीनों से जुड़े पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दूसरी घोषणा के तहत शारदा कॉरिडोर और कैनाल कॉरिडोर के दायरे में आने वाले बनबसा और टनकपुर के पुराने और पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण और विस्तार किया जाएगा। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को बेहतर स्वरूप देने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तार के लिए 2.01 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। इससे कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इसके अलावा बनबसा और टनकपुर के शहरी निकाय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकारी जमीन पर लंबे समय से कच्चे और अस्थायी मकानों में रह रहे लोगों को स्थायी पक्के आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इससे ऐसे परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवास मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बनबसा और टनकपुर जैसे सीमांत इलाकों में सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के साथ धार्मिक स्थलों, पर्यटन, शिक्षा और आवास से जुड़े कामों को प्राथमिकता दी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
