लालकुआं। पंतनगर में चल रहे किसान मेले को देखने की खुशी लेकर बाइक से निकले मोटाहल्दू क्षेत्र के एक युवक की रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। लालकुआं वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 सेवा की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू के ग्राम भवान सिंह नवाड़ निवासी 30 वर्षीय आनंद पवार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह पवार रविवार को बाइक से पंतनगर में आयोजित किसान मेला देखने जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह लालकुआं वीआईपी गेट से कुछ पहले रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही क्षणों में मौके पर अचेत हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि हादसे में युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ लिया जाएगा।
आनंद पवार की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि आनंद के पिता प्रहलाद सिंह पवार का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उसके बड़े भाई और बहन का विवाह हो चुका है। वहीं आनंद वर्तमान में रोजगार की तलाश में था। परिवार ने शायद यह सोचा भी नहीं होगा कि किसान मेले की ओर खुशी-खुशी निकला उनका बेटा वापस नहीं लौटेगा।
ओर खुशी-खुशी निकला उनका बेटा वापस नहीं लौटेगा। आनंद की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे की खबर से पूरे मोटाहल्दू क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस से हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
