शादी से लौटते वक्त मातम- स्कॉर्पियो खड्डे में पलटी, एक की मौत
रुड़की- शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब रुड़की से लक्सर लौट रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गई जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान शैलभ वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी लक्सर के रूप में हुई है। शैलभ वर्मा अपनी पत्नी,दो बच्चों और दो अन्य परिजनों के साथ रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो लंढौरा स्थित पेट्रोल डिपो के पास पहुंची तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुलभ वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
