हल्द्वानी: हल्द्वानी में प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाली इस बारात को भव्य स्वरूप देने के लिए शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक हुई।
बैठक में बारात की तैयारियों और आयोजन को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान बारात में उत्तराखंड के साथ देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को भी प्रदर्शित करने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और रूपेंद्र नागर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रवाना होगी। बारात रामलीला मैदान तक जाएगी।
इससे एक दिन पहले 10 अक्टूबर को अयोध्या से लाई गई भगवान के चरणों की मेहंदी महिलाओं को सजाई जाएगी। मेहंदी की रात टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना प्रस्तुति देंगे।
मीडिया प्रभारी हेमंत साहू और कार्यक्रम सहसंयोजक शिव कपूर ने बताया कि बारात में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। आयोजन में इन झांकियों को खास आकर्षण के तौर पर तैयार किया जा रहा है।
आयोजकों के मुताबिक प्रभु राम जी की बारात में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति और शहर की विभिन्न संस्थाएं आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटी हैं।
बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल और स्पर्श लम्बा समेत कई लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
