रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों की ओर से दिया जा रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ हुई बातचीत के बाद व्यापारियों ने करीब साढ़े तीन बजे धरना खत्म कर दिया।
शासन से मिले निर्देशों के तहत प्रशासन ने शनिवार को केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के विरोध में केदारनाथ धाम व्यापारी संघ और स्थानीय दुकानदार हेलीपैड परिसर में धरने पर बैठ गए थे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। बातचीत के दौरान व्यापारियों की ओर से उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रशासन ने संबंधित पक्षों को जरूरी जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट की।
वार्ता के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। जिला प्रशासन के मुताबिक इसके बाद केदारनाथ धाम में यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही और दर्शन व्यवस्था सामान्य है। यात्रा से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभाग व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं।
जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम में यात्रा से जुड़े व्यापारियों, स्थानीय लोगों और अन्य पक्षों से आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
