पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुलदार के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर भंडारीगांव और खेतीगांव के बीच शनिवार शाम एक 10 वर्षीय बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 5 बजे रियांशु पुत्र भगवान राम घर के आंगन में अपनी दादी के सामने खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गुलदार वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर ले गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
तलाश के दौरान बच्चे का शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। यह जगह मुख्य सड़क से करीब 250 मीटर की दूरी पर बताई गई है। रियांशु के पिता भगवान राम मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा देवेंद्र सिंह महरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम में अजय पल्याल, मनीषा, लक्ष्मी लुंठी और दीवान सिंह शामिल रहे। वहीं कोतवाली पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
कोतवाल कैलाश जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद आकिल सिद्दीकी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एसआई आकिल सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल सुभाष, राजपाल, दिवाकर सिंह और वीरेंद्र गैंडा शामिल रहे।
ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। करीब एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान ने भी गुलदार की मौजूदगी और ग्रामीणों के बीच बने खतरे की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई नहीं होने के कारण यह घटना हुई। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
इसके अलावा ग्रामीणों ने मृतक बच्चे के परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग भी उठाई है। पुलिस और वन विभाग की टीम शव को गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई है। मृत बच्चे का पोस्टमार्टम रविवार को गंगोलीहाट सीएचसी में कराया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
