उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के 20 वर्षीय सगे भाई को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ…जब तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया और जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले नाबालिग की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की तो नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल की ओर से इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।

मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग से बातचीत की। पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्कर्म का आरोप उसके सगे भाई पर है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल

थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को सुरक्षा और संरक्षण के लिए नारी निकेतन भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और मामले से जुड़ा कोई अन्य तथ्य सामने आता है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव

नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें