भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
तल्लीताल पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
नैनीताल। भूमियाधार के पास शनिवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार, 03 अक्टूबर 2026 को कोतवाली तल्लीताल को डीसीआर के माध्यम से भूमियाधार के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी ज्योलीकोट से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर HR 36 AP 2156 नंबर की स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे में चालक देवदास पुत्र कर्मवीर, निवासी करनाल, हरियाणा (21 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं राहुल (22), रविंद्र (27), विनोद रणवीर (30) और विक्रम (34) घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस एवं एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक राहुल को कंधे और सीने में दर्द की शिकायत थी, जबकि अन्य घायलों को भी हादसे में चोटें आई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रेस्क्यू अभियान में कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल मलकीत कंबोज और कांस्टेबल चालक प्रदीप कुमार, चौकी ज्योलीकोट की टीम शामिल रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
