हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में 24 वर्षीय मीनाक्षी की मौत से जुड़े मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी डॉ. रजत भट्ट ने कालाढूंगी रोड स्थित उस दुकान का निरीक्षण किया…जहां से मीनाक्षी के इलाज से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी।

यह दुकान गुरुद्वारे के पास नईम पहलवान की बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान बंद मिली।

ADVERTISEMENTSAd

इसके बाद टीम बेस चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंची और मीनाक्षी से जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी जुटाई। अस्पताल से मिली जानकारी में बताया गया कि मीनाक्षी को जब अस्पताल लाया गया…उस समय वह पहले ही दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड यानी मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचना दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमों के तहत आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले लोगों और नियमों के खिलाफ संचालित क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज

विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए पंजीकृत चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही परामर्श और उपचार लें।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें