Bazpur News: मंगलवार को बाजपुर स्थित दशमेश स्कूल बाजपुर में क्रॉसमिंटन एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा दो दिवसीय प्रथम उत्तराखंड ओपन क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप 2023 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। पहली बार उत्तराखंड में क्रॉसमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होने से बच्चों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने कई मेडल अपनी झोली में डाले।जानकारी देते हुए सीएयूके के महासचिव एसआर आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में सोेमेश्वर रमेला डूंगरी निवासी प्रिंस आर्या ने गोल्ड मंे कब्जा किया। इसके अलावा मौ. जैद, रविजोत सिंह और आलोक नेगी दशमेश स्कूल बाजपुर ने गोल्ड मेडल जीता है। प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड ओपन क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप 2023 में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उससे क्रॉसमिंटन में उत्तराखंड का भविष्य साफ झलकता है।

अल्मोड़ा और ऊधमसिंह जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। बाजपुर दशमेश स्कूल से अंडर-10 वर्ग मंे मौ. जैद ने गोल्ड, सोमेश्वर अल्मोड़ा से गौरव आर्या ने सिल्वर और प्रनेश ने कांस्य पदक जीता, जबकि बाजपुर से गल्र्स में दशमेश स्कूल के कनिका पांडे ने सिल्वर, और आदया सलारिया ने कांस्य पदक जीता। अडंर-12 में दशमेश स्कूल के रविजोत सिंह ने गोल्ड, अविजोत सिंह ने सिल्वर, वंश सिंह और दीप चन्द्र ने कांस्य पदक जीता। वहीं गल्र्स अंडर -12 मंे दशमेश स्कूल की काव्या सलारिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा अंडर-14 में सोमेश्वर से प्रिंस आर्या ने गोल्ड, जान्या सलारिया ने सिल्वर, अक्षित जोशी और सोमेश्वर से रियाश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-18 में आलोक नेगी ने गोल्ड, मो. अकीव ने सिल्वर और आशीष बोरा, मौ शान ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-18 मंें सभी पदम दशमेश स्कूल बाजपुर की झोली में गये। सीएयूके के महासचिव एसआर आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में जीते सभी खिलाड़ी नेशनल लेबल में प्रतिभाग करेंगे। मेडल पाकर सभी खिलाड़ियों मेें उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में जीत पर क्रॉसमिंटन एसोसिएशन उत्तराखंड और श्री दशमेश स्कूल बाजपुर के प्रबंधक द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई। इस मौके पर श्री दशमेश स्कूल बाजपुर के सेक्रेटरी मेजर रनजीत सिंह गिल, प्रधानाचार्य संदीप सलारिया, स्पोटर्स हेड राघवेन्द्र सिंह, महिला कोच हेमा आर्या समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
