UPSC News: पहाड़ से लगातार प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। एक बार फिर पहाड़ के मेहनतकश युवाओं ने दिखा दिया कि वह आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। विगत दिवस पहाड़ के कई युवा सेना में अधिकारी बने हैं। अब अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अल्मोड़ा दन्या निवासी राहुल जोशी ने यूपीएससी में डंका बजाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग की भूवैज्ञानिक पद की परीक्षा में देशभर में 17 वां स्थान हासिल अपने माता-पिता और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विगत दिवस यूपीएससी ने परीक्षा परिणाम जारी किया। जिसमें मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के दन्या व वर्तमान में शेरवानी क्षेत्र मल्लीताल निवासी राहुल जोशी का UPSC परीक्षा पास कर भूवैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।

राहुल के पिता गणेश दत्त जोशी एक होटल में काम करते हैं। जबकि हेमा जोशी गृहणी है। राहुल ने 12 वीं तक की शिक्षा शहर से हासिल की है। जबकि बीएससी व एमएससी प्रथम श्रेणी में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से पास किया है। आर्थिक तंगी से जूझने के बावजूद राहुल के हौसला अभी नहीं टूटा। आज मैंने दिखा दिया कि अगर आप मेहनत से काम करेंगे तो एक दिन बड़ा सा बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। बेटी की सफलता पर घर में जश्न का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 


