देहरादून। उत्तराखंड में आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 25 सितंबर से ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे।
सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में शिविरों के आयोजन, विभागीय स्टॉल, योजनाओं की जानकारी और आम लोगों को मौके पर ही सरकारी सुविधाओं से जोड़ने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। शिविर में पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को भी अभियान से जोड़ा गया है। शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ट्री प्रोटेक्शन एक्ट और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक जिले में शिविर की तारीख, स्थान, नोडल अधिकारी, योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों से जुड़ी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही अभियान का प्रचार-प्रसार होर्डिंग और बैनर के माध्यम से व्यापक स्तर पर करने को कहा गया है।
अभियान को लेकर उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति डॉ. विनय रोहिला ने बताया कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे और हर शिविर कम से कम तीन दिन तक संचालित होगा। शिविरों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग भी की जाएगी।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों की सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
बैठक में अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि शिविर ऐसे स्थानों पर लगाए जाएं जहां पहले आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम नहीं हुए हैं। इससे अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच बनाई जा सकेगी।
बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राजेन्द्र कुमार, अपर सचिव रोहित मीणा, सीसीएफ वन राहुल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
