छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP में बगावत, आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के भीतर खींचतान सामने आ गई है। संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए धीरज बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दूसरे दावेदार आर्यन बेलवाल ने बगावती तेवर अपना लिए हैं।
ABVP द्वारा धीरज बिष्ट के नाम की घोषणा के बाद आर्यन बेलवाल ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आर्यन के इस फैसले से छात्रसंघ चुनाव से पहले कॉलेज की सियासत गरमा गई है।
एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद को लेकर पहले से ही कई दावेदार सक्रिय थे। ऐसे में संगठन के प्रत्याशी की घोषणा के बाद सामने आया यह विरोध छात्रसंघ चुनाव के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। अब चुनाव मैदान में ABVP के अधिकृत प्रत्याशी धीरज बिष्ट के साथ आर्यन बेलवाल भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकेंगे। जबकि एनएसयूआई ने मेहुल शाह को टिकट दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
