- बद्रीनाथ हाइवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्ची को रौंदा,बच्ची की घटना स्थल पर ही हुई मौत।
चमोली- बद्रीनाथ हाइवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बच्ची को रौंद दिया।बच्ची की तेज रफ्तार स्कोर्पियो की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दर्दनाक घटना रविवार दोपहर की है जब यूपी नंबर की स्कॉर्पियो बद्रीनाथ से आ रही थी कि अचानक हनुमान चट्ठी और लांबगड़ के बीच अन्य वाहनों को ओवर टेक करते हुए एक बच्ची को वाहन ने रौंद दिया जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी सीताराम रनकोटी ने बताया कि वाहन अन्य वाहनों को ओवरटेक करता हुआ तेज गति से आ रहा था वहीं सड़क के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे जिनमे से एक बच्ची को स्कॉर्पियो सवार ने रौंद दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता पिता लामबगड़ पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं और नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं सूचना मिलते ही थाना पीपलकोटि की टीम मौके पर पहुंची जहां से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन ओवरस्पीड की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : एक चाय..और फिर छिन गई सुध-बुध! ट्रेन में बेहोश मिले पति-पत्नी, ₹49 हजार गायब
देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज 
