Nainital News – नैनीताल जिले में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आबादी की ओर चहल कदमी तेजी से बढ़ती जा रही है, यहां रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वन विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गांव टेड़ा निवासी जसपाल सिंह की पत्नी अनीता देवी (42 वर्ष) गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई थी बताया जा रहा है कि जंगल से लौटते समय गांव से 150 मीटर की दूरी पर अनीता के साथ की महिलाएं थोड़ा आगे निकल गई थी। अचानक महिला के सामने हाथी आ गया।
अपने सामने हाथी को देखकर घबराई अनीता जान बचाने के लिए भागने लगी तो हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़कर नीचे पटक दिया। महिला के सीने पर पैर रखकर हाथी आगे निकल गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
