देहरादून– उत्तराखंड में सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।
सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आजहोने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्विस के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।
वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। जिस पर सबकी निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
