Udham Singh Nagar News- राज्य में दर्दनाक सड़क हादसों का तांडव जारी है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब हादसे में लोगों के मरने की खबर नहीं आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है। जहां पहाड़ से होंडा शोरूम में बाइक सर्विसिंग कराने आए एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था।
बाईपास के पास सड़क क्रॉस करते समय युवक को एक तेज रफ्तार कैंटर ने भीषण टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे (26) पुत्र भवानी दत्त पांडे बीते रोज पंतनगर क्षेत्र के नगला में स्थित होंडा शोरूम में बाइक सर्विस कराने के लिए आया था। बताया गया है कि सर्विसिंग के बाद वह रोड क्रॉस कर सामने की एक दुकान में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात कैंटर ने उसे भयावह टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैंटर की टक्कर से जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं रमेश की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम अज्ञात कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
