हल्द्वानी – स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 मेरा शहर मेरी पहचान के अन्तर्गत नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में सोमवार को महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा पुलिस विभाग को सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह को 40 लाख रू0 का चैक दिया गया।
डॉ. रौतेला ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में हल्द्वानी शहर को न0 1 बनाने के लिए और शहर को सत्तत रूप से स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने हेतु हमें अपने घर, प्रतिष्ठान का कूड़े को गीला व सूखे कूड़े के अलग करके निगम वाहन को ही दें। उन्होंने कहा कि कूडा वाहन का निर्धारित मासिक यूजर चार्ज निगम द्वारा अधिकृत बैणी सेना की स्वंय सहायता समूह के सदस्य को ही दे। कूड़े को सड़क, नाला, नहर, खाली प्लाट आदि स्थलों पर न डालें एवम कूड़े को न जलाऐ।

अपना घर, प्रतिष्ठान, परिसर साफ रखे तथा गली-मौहल्ला को साफ एवं स्वच्छ रखने में अपना अमूल्य सहयोग करे। उन्होंने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक/प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा बाजार के सामान हेतु जूट एवं कपडे का बैग आवश्यक रूप से ले जाने की अपील की। उन्होंने कहा आपके गली मौहल्ले में सड़कों नालियों की सफाई न होने, कूडा वाहन न आने व पास कूड़ा जमा होने की शिकायत पर नगर निगम के टोल फ्री न0 8882610000 पर सूचित करें।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम बोर्ड द्वारा शहर में टैªफिक कन्ट्रोल करने एवं अपराध कन्ट्रोल करने तथा शहर में कूड़े डम्पिंग करने की निगरानी रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेगे।कार्यक्रम में सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, कोषाधिकारी हेम काण्डपाल, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मनोज काण्डपाल, सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही पाषर्द एवं पर्यावरण मित्र भी मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
