Pithoragarh News: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है यहां पिथौरागढ़ के झूलाघाट- जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के पास देर रात एक कार यूके 05 टीए – 3501 खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता आज सुबह लगा। लोगों ने अमतडी से कुछ दूर पहले कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कार के पास दो शव पड़े हुए मिले।
जानकारी के अनुसार झुलाघाट -जौलजीबी मोटर मार्ग पर अमतडी के पास एक कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी डंबर राम 45 पुत्र शेर राम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट कर रहे थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना देर रात की है। माना जा रहा है कि शव रात भर मौके पर पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
