रुद्रपुर -उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया ट्रक, कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि मृतकों के लिए पुलिस पंचनामें की कार्रवाई में जुटी है।
दोपहर में गदरपुर के सरदार नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 में यह हादसा हुआ बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही पंचनामा में कर रही है वहीं घायलों को उचित उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 में सड़क का काम चलने के कारण वन वे किया गया है जिसमें ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत तो हो गई जिसमें बैठे तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। इस बीच पीछे से आ रही बाइक भी अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई । इस घटना में पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों सगे भाई हैं और दोनों ही हरिद्वार सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते हैं आज त्यौहार मनाने के लिए हरिद्वार से घर पीलीभीत लौट रहे थे, जिसमें बाइक सवार युवक शिवकुमार, निवासी पीलीभीत और कार सवार शिवम निवासी बरेली और कार चालक की मौत हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
