सूबे में स्वास्थ्य विभाग को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक
प्रदेशभर के पर्वतीय जनपदों के अस्पतालों में किये तैनात

विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से मिलेगा बेहतर उपचार
देहरादून,- स्वास्थ्य विभाग को 36 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पी.एम.एच.एस संवर्ग के इन चिकित्साधिकारियों को पीजी कोर्स पूर्ण करने के उपरांत शासन ने विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में नवीन तैनाती दे दी है। विभाग को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से जहां एक ओर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 36 विशेषज्ञ चिकित्सकों की खेप मिल गई है। पी.एम.एच.एस संवर्ग के इन चिकित्साधिकारियों को पीजी कोर्स करने के लिये दो वर्ष पूर्व विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई थी। अब इन चिकित्सकों का पीजी कोर्स पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष चिकित्सक के तौर पर प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में इन्हें नवीन तैनाती प्रदान दी है। जिनमें से अधिकतर विशेषज्ञ चिकित्सकों को पर्वतीय जनपदों के राजकीय चिकित्सालयों में तैनात किया है। इन विशेष चिकित्सकों में जनरल मेडिसिन के 07, रेस्पिरेटरी मेडिसिन 01, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट 02, ईएनटी 03, जनरल सर्जरी 07, पीडियाट्रिक एवं एमडी पैथोलॉजी 03-03, डी-ऑर्थो एवं गायनी 01-01, कम्युनिटी मेडिसिन 02, आई स्पेशलिस्ट 01, ऑप्टोमोलॉजिस्ट 01 तथा पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 02-02 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल है।
बयान
स्वास्थ्य विभाग को नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से विशेष कर पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। अब आम लोगों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।-डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
