देहरादून– प्रदेश के 2250 शिक्षकों को दीपावली के बाद पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। शासन इस पर लोक सेवा अधिकरण से लगी रोक हटाने के लिए याचिका दाखिल करेगा। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के शिक्षकों को पूरी सेवा में एक बार अंतर मंडलीय तबादलों का रास्ता भी खोलने की तैयारी है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को फिर से प्रस्ताव भेजा है।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी के 2250 शिक्षकों की पिछले तीन साल से भी अधिक समय से पदोन्नति लटकी है। पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के लिए प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलनरत हैं। जिसे देखते हुए शासन ने लोक सेवा अधिकरण में स्थगनादेश रद्द करने के लिए याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि इसके लिए अधिकरण में याचिका दाखिल की जाएगी।
इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा, पूर्व में इस मामले में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से इस पर रोक लगाई गई है। राजकीय शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने बताया है। कि तबादला पाने वाले शिक्षक को मंडल में एलटी संवर्ग में सबसे कनिष्ठ कर संवर्ग में बदलाव किया जाए। जिसे देखते हुए शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले की अनुमति दी जाए।
विभाग में नियुक्ति के लिए 2005 से पहले आवेदन करने वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन और साल में दो बार गृह परीक्षा की शिक्षकों की मांग पर अमल किया जा चुका है। कुछ अन्य पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
