देहरादून- उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं बीती रात हुए एक सड़क हादसे में घाटी में गाड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि एसडीआरएफ ने शवों को निकाल करके उनको पुलिस को सौंप दिया।
बताया जाता है कि यह हादसा बीती देर रात देहरादून-कालसी, हाजा रोड पर हुआ जहां एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरीके से सभी लोगों को बाहर निकाला ।

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है ।
सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बलेनो UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर किया। घायलों की पहचान रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्री श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष संजय चौहान पुत्र श्री महावीर सिंह उम्र 30 साल ,जय सिंह चौहान पुत्र श्री धरम सिंह उम्र 35 के रूप में हुई। जबकि मृतक के नाम प्रीतम सिंह पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष
बर्दावार सिंह पुत्र श्री जगत सिंह उम्र 25 वर्ष के रूप मे हुई जहा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे जब विच्छेदन गृह भेज दिया ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
