पिथौरागढ़- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद घटना सामने आई है। जहां सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि मैदान में दौड़ते वक्त उसे हार्ट अटैक आया था जिससे उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान मेंआता था आता था इस मैदान पर ही एक्सरसाइज किया करता था।
शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 

