अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के आवास में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की हीटर से बिस्तर में लगी आग से जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय गोविंद राम पुत्र दौलतराम निवासी लोधिया अल्मोड़ा, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र हवालबाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। और मंगलवार की रात को ठंड से बचने के लिए उसने कमरे में हीटर जलाया हीटर जलाने के बाद वह बिस्तर पर सो गया, लेकिन वह हीटर बंद करना भूल गया, इस दौरान हीटर ने कंबल में आग पकड़ ली, और नीचे फोम का गद्दा होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिल पाया और आग की चपेट में आने से उनके कमर के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह जल गया और उनकी मौत हो गई।

आवासी भवन अन्य भवनों से दूर होने के कारण अगले दिन बुधवार दोपहर 3:00 बजे के करीब अन्य कर्मचारियों को इस घटना का पता चला, जिसके बाद सूचना पर मौके पर सोमेश्वर पुलिस पहुंची जिन्होंने शव के पंचनामा की कार्रवाई की और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, बताया जा रहा है कि मृतक की दो बेटियां और दो बेटे है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : SIR प्रक्रिया में व्यवधान का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने ADM को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
उत्तराखंड: बेटी पर था शक…पिता ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, लाड़ली की हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी लाश
उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया
हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट 


