- उत्तरकाशी -आसमान से गिरी आफत: उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियां मरी
उत्तराखंड- शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जहां पर्यटन धनौल्टी में देर शाम को जमकर ओले पड़े। खुमानी, आडु और नाशपति में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ।
उधर, विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है।
प्रशासन का कहना है कि रविवार को प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी। बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की बकरियां ग्रीष्म काल शुरु होते ही मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर आ रही थी। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1000-1200 बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों में आ रही थी।
शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे थे। जहां रात करीब नौ बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया।
तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों के मरने की सूचना मिली है। रविवार सुबह क्षति का आंकलन व मौत के कारणों की जानकारी के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
