- सात सालों से नहीं खुल पाई सड़क, ग्रामीण पैदल सफर करने को मजबूर, आज भी कर रहे सड़क खुलने का इंतजार।
पिथौरागढ़- प्रदेश में मानसून सीजन में आए दिन भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर मलबा आने के कारण सड़कें बाधित हो जाती हैं। कई-कई दिनों तक भी मलबे के कारण सड़कें बंद रहती हैं। लेकिन पिथौरागढ़ जिले में एक सड़क ऐसी है तो आज से सात साल पहले मलबा और भूस्खलन होने के कारण बंद हो गई थी। लेकिन सात साल बाद आज तक नहीं खुल पाई है।
पिथौरागढ़ में सात सालों से नहीं खुल पाई ये सड़क⤵️
पिथौरागढ़ के नाचनी क्षेत्र की देकुना-बसंतनगर सड़क को लाखों की लागत से बनाया गया था। दो साल तक सड़क पर वाहनों का संचालन भी हुआ। लेकिन साल 2017 में इस सड़क पर मलबा आने के कारण ये सड़क बंद हो गई थी। मलबा गिरने और भूस्खलन होने के सात साल बीता जाने के बाद भी सड़क आज तक नहीं खुल पाई है।
ग्रामीण आज भी कर रहे सड़क के खुलने का इंतजार⤵️
बीते कई सालों से ग्रामीण इस सड़क को खोलने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार उनकी सुनने को ही तैयार नहीं है। जिसका नतीजा ये है कि आज भी ये सड़क बंद है। रोड बंद होने के कारण ग्रामीण पैदल सफर करने को मजबूर हैं। सात सालों के इंतजार के बाद अब ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया है। ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
सड़क नहीं खुली तो ग्रामीण देंगे डीएम कार्यालय में धरना⤵️
ग्रामीणों का कहना है कि सालों से वो सड़क खोलने की गुहार लगा रहे हैं। गुहार लगाते-लगाते वो थक गए हैं। सोमवार को इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि रोड बंद होने के कारण बीमारों, गर्भवती महिलाओं को पैदल चलकर अस्पातल ले जाना पड़ रहा है। रोजाना बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने के लिए स्कूल जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क को खुलवाने का काम जल्द से जल्द नहीं होगा तो वो डीएम कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू करेंगे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

