हल्द्वानी : पहाड़ की युवा अपने मेहनत के बदौलत कई राज्यों में अपना झंडा बुलंद कर रहे हैं इसी के तहत उत्तराखंड के एक छोटे से गांव बिंदुखत्ता जिला नैनीताल में रहने वाले 28 वर्षीय युवा राजेश जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री गोविंद बल्लभ जोशी ने चंडीगढ़ से 1087 किलोमीटर साइकिल चलाकर लेह तक का सफर पूरा किया । उनका यह सफर अभी भी जारी है ।
लेह तक साइकिल चलाने का इनका उद्देश्य ये था कि दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से गर्म होती जा रही है और हमारे जो भी ग्लेशियर पिघलते जा रहे हैं उसको कुछ कम किया जा सके। उसको कम करने के लिए हम लोग रीयूज रिड्यूस और रीसायकल के नारे को अपनाएं हम खुद से शुरुआत करें और कार्बन एमिशन को कम से कम करें, और साथ ही अपने उत्तराखंड के युवाओं को एक नई दिशा दिखाना उनके मनोबल को बढ़ाना कि हां उत्तराखंड के लोग भी पढ़ाई के अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स साइकिलिंग और भी अन्य एक्टिविटी से अपने करियर को बना सकते हैं ।
राजेश के अनुसार आने वाले सालों में उत्तराखंड में भी ऐसे स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिले जिससे बहुत से लोगों को ना केवल अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिले बल्कि उनके लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो । साइकिलिंग ही नहीं और भी अन्य तरीके की बहुत सी गतिविधियां हैं जिनको उत्तराखंड में आगे बढ़ाया जा सकता है । लेकिन कोई शुरुआत करने वाला नहीं होता है , लोग करने से डरते हैं हिचकिचाते हैं।
मेरी साइकिल यात्रा से बहुत से लोग होंगे जो मुझसे भी अच्छी साइकिलिंग करते होंगे मुझसे ज्यादा जिनके अंदर स्टेमिना होगा लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाते डरते हैं कि कैसे जाएंगे ? क्या होगा? तो मुझे देख कर के बाहर निकल सकते हैं और अपने आप को प्रूफ कर सकते हैं। राजेश आज के नौजवानों को ये संदेश देते है ताकि और लोगों का भी मनोबल बढ़े। और वह लोग आगे आकर अपने अपने क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 
