Dehradun News: युवाओं के प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज होने से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों को काली सूची में डालने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। बकायदा उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके बाद उन्हें काली सूची में डालते हुए उनकी सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा आयोग ने पेपर लीक के आरोप में जेल गए दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।
हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों के नामों की सूची उपलब्ध कराई गई है। आयोग के अधिकारियों के अुनसार आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती के पेपर लीक में शामिल 44 अभ्यर्थियों की पहचान हुई है।
गुरूवार को बैठक कर इन 56 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद इन्हें काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालकर यह जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। सरकार ने पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण के बाद विवादों में आए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुंदर लाल सेमवाल को गुरूवार को हटा दिया। उनकी जगह हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
