- नहर पर पानी चलने के 17 साल बाद हुई बमोथ में धान की रोपाई, ग्रामीणों में खुशी की लहर।
पोखरी (चमोली)- विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में नहर पर पानी चलने के 17 साल बाद गांव में धान की रोपाई हो पायी है। जिसे लेकर कृषकों में खुशी का माहौल बना हुआ है.पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत बमोथ में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का वर्षों से जीर्णोद्धार कार्य नहीं होने से खेतों की सिंचाई समुचित ढंग से नहीं हो पा रही थी। गांव के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान पूनम रावत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत सहित कई अन्य लोग सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त बमोथ नहर के जीर्णोद्धार कार्य करने की मांग मीडिया तथा पत्राचार के माध्यम से करते रहे। जिसे सिंचाई विभाग चमोली द्वारा विगत माह में नहर का जीर्णोद्धार कार्य कर नहर पर सुचारू रूप से पानी चला दिया गया है। इसी का नतीजा रहा कि अब बमोथ में काश्तकार प्रीतम ठाकुर ने आगे आकर अपने खेतों में रोपाई करने की हिम्मत ठानी है।
प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा अभी तक अपने तीन खेतों में रोपाई की जा चुकी है। अब अन्य काश्तकार भी नहर पर पानी आने की वजह से रोपाई करने का मन बना रहे हैं। सिंचाई की व्यवस्था न होने से गांव की कई हेक्टेयर सिंचित खेती बंजर होने की कगार पर पहुंच चुकी थी। लेकिन वर्तमान समय में अधिशासी अभियंता तथा जेई सिंचाई विभाग चमोली की सजगता और देखरेख में ठेकेदार सुखदेव सिंह चौहान द्वारा नहर का जीर्णोद्धार कार्य कर पर्याप्त मात्रा में पानी चला दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
