- मासूम को निवाला बनाने वाले खूंखार गुलदार को मारने के आदेश,शिकारी हुए तैनात।
टिहरी- जनपद टिहरी में बीती रविवार की शाम को हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मार दिया था, जिसके बाद से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए गए हैं।
रविवार शाम पांच बजे लगभग पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्ष के मासूम राज को गुलदार उठाकर ले गया था। खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था।
डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फिलहाल दो लाख का चेक दे दिए गया है। मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।
मासूम राज की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम लता (मंजू) और नानी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुसुम 22 सितंबर को ही कुछ दिन के लिए मायके गई हुई है। वह बार-बार अपने बेटे को याद कर करके रो रही है। कुसुम ने रोते हुए कहा रही कि राज उसका अकेला सहारा था। आर्थिक तंगी के बीच उसने अपने बेटे का किसी तरह पालन पोषण कर उसे तीन साल का किया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
