- उत्तराखंड में 143 शिक्षक मिले बीमार,अब होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति।
उत्तराखंड-उत्तराखंड में बीते दिनों शिक्षकों के अटैचमेंट को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म थे। एक गेस्ट टीचर को अटैचमेंट देने के मामले ने तूल पकड़ा तो फिर इस मामले में अटैच शिक्षकों की लिस्ट मांगी गई। जिसके बाद सामने आया है कि प्रदेश में 143 शिक्षक बीमार हैं। जिन्हें अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
प्रदेश में 143 शिक्षक के बीमार हैं। बीते दिनों खबर उत्तराखंड ने खबर चलाई थी जिसका असर अब जाकर देखने को मिला है। इस मामले में शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान का कहना है कि शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ इन शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की दी जाएगी। इसकी कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। ट्रांसफर और संबद्धता के लिए शिक्षा विभाग में कई शिक्षक बीमार हो जाते हैं। जिस से इनके मूल विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती और उनका भारी नुकसान होता है।
गढ़वाल मंडल के शिक्षकों की तीन अक्टूबर को होगी स्क्रीनिंग⤵️
तीन अक्टूबर को गढ़वाल मंडल के शिक्षकों की स्क्रीनिंग होगी। जिसके बाद शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। बता दें कि 142 शिक्षक और एक कर्मचारी शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार मिले हैं। जिसमें प्राथमिक के 84, सहायक अध्यापक एलटी के 44, प्रवक्ता 11, एक लिपिक शामिल हैं। इसके साथ ही तीन प्रधानाचार्य भी शामिल हैं।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा शिक्षक बीमार⤵️
आपको बता दें कि सबसे ज्यादा शिक्षक देहरादून जिले में बीमार हैं। देहरादून में 100 शिक्षक बीमार हैं। बागेश्वर में तीन, अल्मोड़ा में दो, नैनीताल में चार, चमोली में आठ, पिथौरागढ़ में शून्य, चंपावत में दो, पौड़ी में दो, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में एक, हरिद्वार में 13 और टिहरी में तीन शिक्षक बीमार हैं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
