गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत दो घायल।
देहरादून- छिबरो पावर हाउस के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया। हादसे में घायल कार सवार दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

200 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार⤵️
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि छिबरो पावर हाउस के पास एक ऑल्टो कार (UK12C 3803) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। कार में तीन लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से टीम, अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कालसी से कोटि की ओर जा रही थी ऑल्टो कार⤵️
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार कालसी से कोटि की ओर जा रही थी। छिबरो पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जयपाल (32 वर्ष, निवासी दोऊ, थाना कालसी), अंकित (25 वर्ष, निवासी जामना, तहसील कमरो, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) और ताशी चौहान (4 वर्ष) घायल हो गए।
हादसे में एक की मौत दो घायल⤵️
एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला। पहाड़ी मार्ग से सड़क तक पहुंचने में अधिक समय लगने के कारण एसडीआरएफ ने टोंस नदी के मार्ग का उपयोग कर घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। तीनों घायलों को अस्पाताल पहुंचाया गया। जहां अंकित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
