पिथौरागढ़। जिले के जमराडी आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात एक महिला की आज फोटो के लिए पोज बनाते समय पैर फिसलने से मौत हो गई, पत्नी को खाई में ढूंढने गए पति भी घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से दुर्गा नगर देहरादून निवासी 37 वर्षीय सोनम पायल जमराडी आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी। आज दोपहर ड्यूटी कर वह अपने पति 41 वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी के साथ बाइक में सवार होकर एचोली स्थित किराए के मकान की और आ रही थे, चुपकोट बैंड से एक किलोमीटर आगे निशनी वाली रोड में डाकुड़ा मसान मंदिर के पास सोनल फोटो के लिए पोज बना रही थी और उनके पति फोटो खींच रहे थे इतने में सोनल का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई, पत्नी को खाई में गिरते देख पति भी नीचे उतर गए, इस दौरान उनके हाथ, पैर में चोट लग गई और वह भी घायल हो गए, सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के ललित महर ने घाट पुलिस के एसआई जितेंद्र सोराड़ी, 108 व एसडीआरएफ को तत्काल सूचना दी,
एसडीआरएफ ने दोनों को खाई से बाहर निकाल कर 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जानकारी के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, सोनल को नहीं पता था कि वह इसकी अंतिम पोज होगी, फिलहाल राजेंद्र सिंह नेगी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है सूचना मिलने के बाद एचोली क्षेत्र के लोग, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ज्योत्सना सनवाल सहित तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि राजेंद्र सिंह नेगी इंजीनियर हैं वह घर से ही काम करते हैं, उनकी एक साल की बेटी है जो अपनी दादी, नानी व परिवार के साथ एचोली में किराए के मकान में रहती है घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में भारी भीड़ लगी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
