- थानाध्यक्ष का अश्लील ओडियो हुआ वायरल,कांग्रेस विधायक ने डीजीपी से मिलकर की आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग।
पंतनगर (उधमसिंहनगर)- पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है।जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है। इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करके थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया था। इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए। दूसरी तरफ कई बार मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने पर जाने के कारण थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। युवती ने थाना प्रभारी की बातचीत रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से इसकी शिकायत की। जिसके बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। किच्छा विधायक बेहड ने बताया कि डीजीपी से इस मामले की जांच के आदेश देने व आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। विधायक बेहड ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सस्पेंसन की मांग की है। शिकायती पत्र मिलने के बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने मामले के जांच के आदेश दिये हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
