Champawat News- उत्तराखंड के चंपावत जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर खटोली गांव में जंगली लिगड़े खाने से दो भाइयों के परिवार में 7 लोगों की तबीयत खराब हो गई जबकि एक किशोर की मौत भी हो गई है बांकी बीमार लोगों की हालत खराब होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटोली गांव के रहने वाले कमल सिंह और उनके भाई पान सिंह को उनके रिश्तेदार जंगली लिंगुड़ा देकर गए थे 8 जुलाई को दिन में कमल सिंह के परिवार ने और शाम को पान सिंह के परिवार ने जंगली लंगड़े बनाकर खाए। जिसके बाद कमल सिंह के पुत्र अंकित सिंह 11 वर्ष, संजय 17 वर्ष, पुत्री रिया 14 वर्ष की तबीयत खराब हो गई वही दूसरे भाई पान सिंह के परिवार में पत्नी शांति देवी 40 वर्ष, पुत्री सरोज 18 वर्ष, पुत्र भोला सिंह 13 वर्ष, उत्तम सिंह 22 वर्ष और पवन सिंह 16 वर्ष की तबीयत खराब हो गई।

जब आसपास के लोगों को पूरे परिवार के स्वास्थ्य खराब होने में पता चला तो उन्हें लगा कि कोई देवता का चक्कर है इस बीच पान सिंह के पुत्र पवन सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी उसको उल्टी दस्त होने लगे तो ग्रामीणों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया लेकिन शाम को पवन की मौत हो गई। जिसके बाद तत्काल ग्रामीण और परिवारों के अन्य लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के लिए कवायद शुरू की रात 1:30 बजे वह जिला अस्पताल पहुंचे जहां सभी को भर्ती कराया गया है फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
